Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 19, 2024

ब्रेन हैल्थ एवं मिनिमली इनवेसिव व एंडोस्कोपिक न्यूरो सर्जरी के बारे में बताया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ की सभा बृहस्पतिवार को अध्यक्ष रो नीरज कुमार की अध्यक्षता में आई०एम०ए बच्चा पार्क के सभागार में वार्ता सभा के रूप में आयोजित की गई। 

इस सभा में मुख्य अतिथि वार्ताकार डा सुमित सिन्हा (प्रिंसिपल डायरेक्टर,रोबोटिक्स, न्यूरोसर्जरी एवं स्पाइन सर्जरी, मैक्स हॉस्पिटल, द्वारका, नई दिल्ली) रहे और उनकी वार्ता का विषय ब्रेन हैल्थ एवं मिनिमली इनवेसिव व एंडोस्कोपिक न्यूरो सर्जरी रहा।  मुख्य अतिथि का परिचय रो डा विशाल शर्मा द्वारा सदन से कराया गया। वार्ता बहुत ही रोचक एवं ज्ञानवर्धक रही। उपस्थित जन के प्रश्नों के उत्तर डा साब द्वारा बहुत ही सरल शब्दों में एवं उदाहरण देकर समझाते हुए दिए गए। मुख्य अतिथि व अतिथियों सहित सभी  को धन्यवाद रो नमेंद्र अग्रवाल द्वारा प्रेषित किया गया।
आगामी सभाओं की सूचना सचिव रो वृंदा गोयल द्वारा सदन को दी गई।
सभा के आयोजन में रो डा विशाल शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मेरठ के अन्य क्लबों से भी सदस्य अतिथिगण उपस्थित रहे। क्लब के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग प्रदान कर एवं स्पाउस संग बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सभा को सफल बनाया।
सभा उपरांत सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here