अनम शेरवानी
नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्दालय मेरठ के शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जागरूकता अभियान हेतु नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज कुराली मेरठ में एक्सटेंशन एक्टिविटी कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षरता जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही मेरठ के कुराली क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली गई।
आयोजन की सफलता हेतु स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी. के. थपलियाल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने शुभकामनाएं दी| शिक्षा संकाय के कार्यवाहक संकायाध्यक्ष तथा शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ. अनोज राज ने नुक्कड़ नाटक में सम्मिलित सभी विधार्थियों की सराहना की और उन्हें प्रेरित किया | शिक्षा विभाग के छात्रों के द्वारा साक्षरता जागरूकता से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर नुक्कड़ नाटक एवं कविता पाठ प्रस्तुत किया गया | कार्यक्रम में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज कुराली के प्रधानाचार्य श्री कपिल देव सिंह, सभी शिक्षक एवं छात्र – छात्राए उपस्थित रहे |
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शालिनी तिवारी, सहायक आचार्या, शिक्षा विभाग, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्दालय मेरठ ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज कुराली के प्रधानाचार्य श्री कपिल देव सिंह का स्वागत कर किया। स्कूल के प्रधानाचार्य कपिल देव सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे नाटक के माध्यम से अधिक सहज तरीके से सीख लेते है ,साथ ही जीवन में शिक्षा के महत्व को भी समझाया|
आयोजन के अंत में राहुल कुमार, लेक्चरर , शिक्षा विभाग, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्दालय मेरठ ने स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों तथा सभी विधार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया |
इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. शालिनी तिवारी,सहायक आचार्या और राहुल कुमार, लेक्चरर, शिक्षा विभाग, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्दालय मेरठ रहे | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बी.एड. प्रथम सेमेस्टर, बी.एल.एड. सप्तम सेमेस्टर, बी.एल.एड. पंचम सेमेस्टर, बी.एल.एड. तृतीय सेमेस्टर एवं बी.एल.एड. प्रथम सेमेस्टर के छात्र – छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |
No comments:
Post a Comment