रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। बृहस्पतिवार को लखनऊ से आए ऑडिटर ने एंबुलेंस 102 व 108 का निरीक्षण किया। इस दौरान एंबुलेंस कर्मियों को यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने व अभिलेखों की जांच की।
क्वालिटी ऑडिटर अभिषेक ने सीएचसी परीक्षितगढ़ पहुंचकर 102 व 108 एंबुलेंस का बारीकी से निरीक्षण किया। जहां दवाईयां, अभिलेखों ऑक्सीजन सिलेंडर आदि उपकरण की जांच की। जांच के दौरान कर्मचारियों से यूनिफॉर्म में डयूटी करने व मरीजों से अच्छे से बर्ताव करने की बात कही। निरीक्षण के के दौरान 102 पर तैनात ईमएटी शुभम यादव की एंबुलेंस का सही रख रखाव मिलने व उनके सवालों के सही जवाब देने पर प्रशांसा की। इस मौके पर सतेंद्र, राजेश कुमार, सुरेन्द्र पाल, प्रेमपाल शाहनवाज आदि रहे।
No comments:
Post a Comment