Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 19, 2024

एनसीसी में प्रथम वर्ष में चयन प्रक्रिया हुई सम्पन्न

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज में एनसीसी के नए सत्र 2024 के प्रथम वर्ष में चयन प्रक्रिया सम्पन्न की गई। महाविद्यालय में प्रथम वर्ष हेतु उपलब्ध 14 सीटों के लिए 60 छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 28 छात्राएँ शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुईं। 

शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के उपरांत कुल 14 छात्राओं को एनसीसी हेतु नामांकित किया गया। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल महेश चौहान और प्रशासनिक अधिकारी मेजर ऋजु रावत के दिशानिर्देशन में जीसीआई सन्ध्या सिंह और हवलदार प्रवीन कुमार ने महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लैफ्टिनेंट डॉ लता कुमार के सहयोग से यह चयन प्रक्रिया सम्पन्न कराई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डा० अंजू सिंह ने नए सत्र में प्रवेश हेतु एनसीसी कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। जीसीआई संध्या सिंह ने एनसीसी में प्रवेश की इच्छुक छात्राओं के एनसीसी की उपयोगिता से परिचित कराते हुए उन्हें प्रेरित किया। 

एनसीसी अधिकारी लैफ़्टिनेंट लता कुमार ने प्रवेश के इच्छुक कैडेट्स को एनसीसी कैडेट्स के उत्तर दायित्व और अधिकारों से परिचय कराया। अंतिम रूप से चयनित कैडेट्स की सूची 20 सितम्बर 2024 को कॉलेज एनसीसी आफिस के बाहर चस्पा कर दी जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here