Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 25, 2024

भाजपा विधायक राजेश चौधरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने मेरठ महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार के नेतृत्व में भाजपा विधायक राजेश चौधरी का पुतला लेकर मेट्रो प्लाजा के सामने स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के पास जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुतला जलाने को लेकर पुलिस के साथ बहुत जोरदार नोक झोंक हुई तथा पुलिस ने बल प्रयोग कर पुतला छीन लिया, सभी कार्यकर्ता बाबा साहब की प्रतिमा से जुलूस की शक्ल में थाना ब्रह्मपुरी पहुंचे और SHO ब्रह्मपुरी राजीव कुमार सिंह को भाजपा विधायक राजेश चौधरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने भारत समाचार चैनल के द डिबेट शो में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर अभद्र टिप्पणी की थी। प्रदर्शन में महानगर उपाध्यक्ष अक्षित शर्मा, वार्ड 43 अध्यक्ष मुकेश प्रधान, हेमंत जाटव, अशोक टकसालिया, कर्मवीर शेरगढ़ी, राजपाल नूर नगर, सुनील जाटव, सौरव सिंधी, रविंद्र प्रेमी, अनिकेत सागर, सूरज प्रकाश, अजय गौतम, प्रशांत बौद्ध, आलोक वर्मा, निशु सागर, विकास प्रभात, मनोज पार्षद, राहुल रिठानी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here