नित्य संदेश ब्यूरो
कंकरखेड़ा। राजा बाल एकेडमी में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक हुई, जिसमें समिति द्वारा किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक में "सभ्य समाज में महिलाओं का उत्पीड़न" विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर तथा देश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं अमानवीय कृत्यों की घोर भर्त्सना की।
समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार रस्तौगी ने कहा कि "नारी सर्वत्र पूज्यते।" पुरातनकाल से महिलाओं को देवी का स्वरूप माना गया है तब आज उनके साथ इतनी दरिंदगी सभ्य समाज को कलंकित करने वाली है। समाज में वो लोग बहिष्कृत होने चाहिए जो महिलाओं का यौन शोषण करते हैं, उन्हें प्रताड़ित करते हैं, उनके साथ दरिंदगी करते हैं साथ ही ऐसे अपराधियों को मृत्यु दण्ड मिलना चाहिए। आज सरकार और न्याय पालिका को इस बारे में गम्भीरता से विचार करना चाहिए, जिससे हमारी मां, बहन और बेटी सुरक्षित रह सके। बैठक का संचालन समिति सचिव चक्रधर प्रसाद मनोड़ी ने किया।
इस अवसर पर मुल्कराज, एस एस त्यागी, विमलकांत कौशिक, राजेन्द्र कौशल, श्रीपाल, शंकर सिंह, सतपाल सिंह, राम पाल सिंह, के सी राणा, शशि बाला, हेमलता, आशा शर्मा आदि जन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment