नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना पल्लवपुरम पुलिस ने सगे साले की हत्या करने वाले जीजा को गिरफ्तार कर लिया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 21 अगस्त को सुबह करीब 07 बजे ग्राम दुल्हेडा बम्बा पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। थाना प्रभारी सूचना पर मौके पर पहुंचे, जिसके पीठ में गोली लगी थी। मृतक की शिनाख्त विवेक उम्र 35 वर्ष पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुसैड़ी उर्फ किशोरी थाना जानी मेरठ, हाल निवासी-म.नं. 173 डिफेन्स एन्कलेव थाना कंकरखेड़ा के रूप में हुई। अभियोग की विवेचना एवं साक्ष्य़ संकलन से उपरोक्त हत्या की घटना में मृतक विवेक के जीजा तनुज कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी बी 174 डिफेन्स इन्कलैव थाना कंकरखेडा की संदिग्धता पायी गयी।
थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश मे आये अभियुक्त तनुज कुमार को सोफीपुर पुलिया के पास लावड की ओर जाने वाला रास्ते से समय करीब 14.05 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशादेही पर घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूरी पर ईख के खेत से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस तमंचे की नाल में फंसा हुआ व 02 मोबाईल बरामद हुए।
पूछताछ का विवरणः-
तनुज कुमार उपरोक्त 6वीं वाहिनी पीएसी रुड़की रोड मेरठ में चालक के पद पर तैनात है। मृतक विवेक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी माँ के नाम पर करीब 60 बीघा जमीन बतायी जा रही है, जिसमे से मृतक द्वारा करीब 40 बीघा जमीन पूर्व में बेची जा चुकी थी, मृतक विवेक ने दो-तीन बार में लगभग 15 लाख रुपये अपने जीजा तनुज कुमार को दिये थे, जिसको मृतक विवेक, तनुज कुमार से बार बार मांग कर रहा था। इसके अलावा मृतक की माँ के नाम 18 बीघा जमीन ही बची थी, जिसे अब मृतक विवेक कुमार बेचना चाहता था। जिसका तनुज को पता चल चुका था, तनुज कुमार को उस जमींन को बेचने पर ऐतराज था, और इसी कारण तनुज कुमार विवेक को मारने की योजना तैयार करता रहा।
बनायी गयी योजना के तहत 20.08.24 को तनुज कुमार अपने निवास से समय 17.39 बजे घर से अपनी प्राईवेट गाडी बैगनार से डियूटी के लिए जाता है। समय 17.52 बजे से 18.51 बजे तक डयूटी पर रहता है तथा 6वीं बटालियन पीएसी मेरठ से समय करीब 19.00 बजे निकलता है। और 19.00 बजे से 19.45 बजे एनएच 58 पर अपने साले विवेक का इन्तजार करता है। विवेक घर से 19.42 बजे पर निकलता है तथा हाइवे पर करीब 20.00 बजे अपने जीजा से मिलता है। यहाँ से तनुज विवेक को अपने साथ लेकर सुभारती यूनिवर्सिटी की ओर जाता है तथा वहीं पर दोनो शराब पीते है। शराब की बोतल तनुज की गाडी मे पहले से ही रखी थी जिसके बाद तनुज विवेक को लेकर सिवाया टोल की ओर जाता है तथा रास्ते मे दोनो के बीच कुछ कहासुनी होती है जिसके तनुज पूर्व से अपनी योजना के अनुसार विवेक को लेकर दुल्हैडा रजवाहे पर घटनास्थल पर पहुँचता है वहाँ पर पेशाब का बहाना करके गाडी से नीचे उतरता है व विवेक को भी नीचे उतरने के लिए कहता है जैसे ही विवेक पेशाब करने के लिए सडक से नीचे जाता है तनुज पीछे से विवेक को 315 बोर तमंचा से गोली मार देता है और शव को वहीं पर छोड़कर व घटना में प्रयुक्त तमंचे को वही पास के ईख के खेत में फेंककर दिनांक 21.08.2024 को समय 00.14 बजे 6वीं बटालियन पीएसी मेरठ पहुँचता है जहाँ से अपनी पत्नी प्रीती को फोन करता है तथा रात्रि 00.25 बजे घर पहुँचता है तथा घर जाकर दिखावे के लिए परिवार वालो से विवेक के बारे मे पूछता है व दोस्तो से भी जानकारी करता है।
No comments:
Post a Comment