Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 25, 2024

सुभारती विश्वविद्यालय में स्पिक मैके ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

अनम शेरवानी 
नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय के मंच कला विभाग द्वारा सत्यजीत रे सभागार में स्पिक मैके ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मेरठ प्रान्त के स्पिक मैके जागरण के समन्वयकर्ता अंकित बब्बर, दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके दूबे व स्पिक मैके जागरण के समन्वयकर्ता अनूप सिंघल ने शिरकत की।

कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके दुबे, स्पिक मैके संगठन के स्वयंसेवक अंकित बब्बर एवं स्पिक मैके संगठन के समन्वयकर्ता अनूप सिंघल को कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, संकाय के प्राचार्य, प्रो. डॉ. पिन्टू मिश्रा व परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. डॉ. भावना ग्रोवर द्वारा पादप, पटका व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।

अंकित बब्बर ने स्पिक मैके के विषय में छात्रों को बताया कि किस तरह स्पिक मैके संगठन संगीत व कला को सवंर्धित कर रही है और देश व विदेश के हर कोने में पहुँच कर संगीत व कला के आयोजन कर विलुप्त होती संस्कृति को नवजीवन के लिए विश्वविद्यालय एवं स्कूलों के छात्र-छात्राओं को जोड़ने का प्रयास इस संगठन द्वारा किया जा रहा है। दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके दूबे ने बताया की दीवान ग्रुप भी एक बहुत लंबे समय से स्पिक मैके संगठन के साथ जुड़ा हुआ हैं और विलुप्त हुई संस्कृति के नवजीवन के लिए काम कर रहा है। स्पिक मैके संगठन के समन्वयककर्ता अनूप सिघंल ने भी बताया की वह निरंतर युवाओं से जुड़कर उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मंचकला विभाग के छात्र - छात्राओं द्वारा गायन एवं कत्थक की सुदंर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकाय के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया।

कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने इस कार्यक्रम की बहुत सराहना की एवं विश्वविद्यालय स्पिक मैके संगठन से जुड़कर संगीत एवं कला के पुर्नोत्थान में सहयोग देगा ऐसा आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. भावना ग्रोवर ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्पिक मैके हेरिटेज क्लब का गठन किया गया है, और आने वाले समय में विश्वविद्यालय स्पिक मैके के कार्यक्रम को आयोजित करेगा, इसके बाद उन्होंने सभी अतिथियों का विशेष धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की सीईओ प्रो. डॉ शल्या राज, कुलपति डॉ. जीके थपलियाल, ललित कला संकाय के प्राचार्य प्रो. डॉ. पिन्टू मिश्रा, विश्वविद्यालय के सभी संकायों से आये सभी सह-आचार्यो एवं उपस्थित सभी छात्र -छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में विभाग के सदस्य डॉ. इन्द्रेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, निशि चौहान, श्वेता सिंह, तनुश्री कश्यप, अक्षय शर्मा, फरदीन हुसैन व भुवन भटनागर का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here