Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 10, 2026

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकराम चौधरी BSF की हिरासत में, दो घंटे बाद रिहा

 

नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर वोटर लिस्ट में कथित धांधली और SIR के खिलाफ हो रहे विशाल प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकराम चौधरी को BSF और दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, इकराम चौधरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जंतर-मंतर की ओर कूच कर रहे थे, तभी BSF की टीम ने उन्हें बैरिकेड पर रोककर हिरासत में ले लिया। करीब 2 घंटे की हिरासत के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। हिरासत के बाद इकराम चौधरी ने कहा - _"हम बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने आए थे। ये सरकार वोट चोरी करके लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। इस दौरान मेरठ के वरिष्ठ युवा नेता वसीम अकरम समेत कई नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here