Breaking

Your Ads Here

Friday, October 2, 2026

पीडीए चौपाल : बनी सराय में लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ अभियान का संकल्प


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनी सराय में पूर्व पार्षद आसिफ गाजी के निवास पर पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मोइनुद्दीन गाजी ने की, जबकि संचालन पूर्व पार्षद व वरिष्ठ सपा नेता सलीम भारती ने किया।

बैठक के मुख्य अतिथि शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी रहे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी नेताओं ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर संकल्प लिया कि 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक "लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यकों का सम्मान बचाओ, वोट का अधिकार बचाओ, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हटाओ" अभियान के तहत हर गली-मोहल्ले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को पूर्व पार्षद दलनेता अफजाल सैफी, शहर विधानसभा अध्यक्ष चौधरी शाहिद पहलवान, व्यापार सभा के प्रदेश सचिव मुशीर खान, पूर्व पार्षद रशीद अंसारी, गुड्डू भाई, पूर्व पार्षद आस मोहम्मद मलिक सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। चौपाल में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here