Breaking

Your Ads Here

Friday, October 2, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती, भाजपा नेताओं ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आज उनकी प्रतिमाओं पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर, प्रदेश मंत्री मोहित वर्मा, नगर अध्यक्ष निखिल सोनी, दीपेश पचोरी, जीतू कुशवाह, संदीप रहाणे, दीपक हटकर सहित अनेक कार्यकर्ता ने महात्मा गांधी जी की रीगल चौराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही शास्त्री जी की प्रतिमा शास्त्री ब्रिज के पास स्थित प्रतिमा पर  नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर, प्रदेश मंत्री मोहित वर्मा, नगर अध्यक्ष निखिल सोनी, दीपेश पचोरी, संदीप रहाणे, राकेश कुमावत, रवि पांचाल, जीतू कुशवाह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने देश की आजादी के साथ स्वच्छता और ग्रामोदय का विचार भी दिया था, उनके सपने को साकार करने का काम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव की सड़कों को शहरों से जोड़कर विकास गांवों तक पहुंचने का काम किया, उनके काम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ा रहे है, स्वच्छ्ता के साथ साथ विकास की नई इबारत लिख रहे है।


मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सभी संकल्प ले कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके सपनों के भारत का निर्माण करने में लगे है, हम भी उसमें सहभागी बनकर देश के विकास में अहम योगदान दें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here