Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 4, 2026

चिड़ियाघर में वन्य जीव सप्ताह के तीसरे दिन बच्चों व बड़ों ने "वन्य जीव" शीर्ष पर कई सुंदर कलाकृतियाँ बनाई

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। चिड़ियाघर में वन्य जीव सप्ताह के तीसरे दिन प्रातः 7 बजे साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग आयु वर्ग के बहुत से लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें 5 वर्ष की उम्र के एक बच्चे से लेकर 50 वर्ष की आयु के व्यक्ति तक शामिल थे। यह आयोजन सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उत्साह, ऊर्जा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला रहा।

11 बजे से क्ले मॉडलिंग की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें बच्चों व बड़ों ने "वन्य जीव" शीर्ष पर कई सुंदर कलाकृतियाँ बनाई | उभरते हुए कलाकारों ने अपने हुनर को प्रदर्शित करते हुए क्ले से बाघ, अजगर, मगरमच्छ आदि कई सारे बेहतरीन मॉडल्स बनाए। इस गतिविधी को लेकर सभी बच्चों में काफी उत्साह नज़र आया |

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here