Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 4, 2026

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने लगाया राजवाड़ा पर नमो चाय सेवा का स्टॉल

 
- मोदी सरकार की योजनाओं को दिये चाय के नाम 


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा राजबाड़ा पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, मोर्चा प्रदेश मंत्री नितेश नरवरे की उपस्थिति में नमो चाय सेवा स्टॉल लगाया गया।


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा शाम  राजवाड़ा पर  नमो चाय सेवा का स्टॉल लगाकर आमजनों को निशुल्क चाय पिलाई गई। चाय को मोदी सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के नाम दिए गए है। योजना के अनुसार ही चाय की खासियत भी रही। आयुष्मान भारत चाय - फीकी चाय, उज्ज्वला चाय - केसर युक्त चाय, ऑपरेशन सिंदूर - कड़क चाय, लाड़ली बहना मीठी चाय, मातृशक्ति वंदना मीडियम चाय, अंत्योदय अन्न योजना चाय, किसान सम्मान योजना चाय जैसे नाम दिए गए है। स्टॉल पर महिलाओं एवं युवाओं की खासी भीड़ रही। पिंकी कौशल ने चाय पीते हुए बताया कि उन्हें मोदी सरकार में सुकन्या योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है, युवाओं ने बताया कि उन्हें कोविड के दौरान फ्री टीका लगा, प्रधानमंत्री कौशल योजना का लाभ भी मिल रहा है। राजवाड़ा क्षेत्र में फुटकर व्यापार करने वाले विक्रेताओं ने भी नमो चाय पीते हुए बताया कि पथ विक्रेता योजना से उनके जीवन में बदलाव आया है। आज वह सम्मान से जीवनयापन कर रहे है।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत अनुसूचित मोर्चा द्वारा राजवाड़ा पर नवाचार करते हुए हमारे कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर चाय का स्टॉल लगाकर चाय का वितरण किया है, ताकि नागरिकों के बीच मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार हो सके और पात्र हितग्राही उसका लाभ उठा सके। हमनें लोगों से भी आग्रह किया है कि जिस प्रकार चाय का आनंद ले रहे है उसी तरह मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ भी ले।


मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने कहा कि मोदी जी 25 वर्षों से अनवरत जनता की सेवा कर रहे है बिना अवकाश लिए उन्होंने देश के विकास के साथ साथ योजनाओं के माध्यम से 25 करोड़ नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया है।


इस अवसर पर घनश्याम शेर, भूपेंद्र केसरी, गौतम शर्मा, कंचन गिदवानी,वरुण पाल, रितेश शर्मा, कमल आहूजा, भरत खस, नितेश खांडेकर, अरुण पेंढारकर, हिमांशु मालवीय, आदित्य पांडे, चंदनसिंह बेस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here