Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृद्धाश्रम में फल वितरण कर वरिष्ठजनों का जाना कुशलक्षेम : अमित अग्रवाल

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आज रजबन छावनी स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर वरिष्ठजनों के बीच फल वितरित किए तथा उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और जीवन मूल्यों से समाज को निरंतर मार्गदर्शन मिलता है। वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा का भाव बनाए रखना हम सभी का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा, समर्पण और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर है। सेवा का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचना तथा जरूरतमंदों के सुख-दुःख में सहभागी बनना है।

अमित अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। वरिष्ठजनों के साथ समय बिताना, उनकी आवश्यकताओं को समझना और उन्हें सम्मान एवं अपनत्व का अनुभव कराना मानवीय संवेदनाओं की सच्ची अभिव्यक्ति है। उन्होंने सेवा और समर्पण के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here