Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 7, 2026

योग से तन स्वस्थ, मन शांत और जीवन अनुशासित बनता है: प्रो. अंजु सिंह



सात दिवसीय योग शिविर का उत्साहपूर्ण समापन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम में शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का आज उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, एकाग्रता एवं अनुशासित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में योग प्रशिक्षक ऋषिपाल द्वारा छात्राओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं सूक्ष्म व्यायाम का नियमित अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक महत्व तथा दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान 05 अक्टूबर को योग जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने आमजन को “योग अपनाएँ, स्वस्थ रहें” का संदेश देते हुए नियमित योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।

समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंजु सिंह ने कहा कि “योग केवल व्यायाम की एक पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन की आधारशिला है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।”

शिविर के प्रभारी डॉ. धीरज कुमार ने सात दिवसीय शिविर के सफल आयोजन के लिए प्राचार्या, योग प्रशिक्षक, प्राध्यापकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से छात्राओं में योग के प्रति रुचि एवं नियमित अभ्यास की भावना विकसित हुई है।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ जूही बिरला ने किया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. अंजु सिंह एवं योग प्रशिक्षक ऋषिपाल को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में डॉ मोनिका चौधरी, डॉ. स्वर्णलता, डॉ. रतन सिंह, डॉ. सतीश चंद डॉ दीपा गुप्ता सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में योग शिविर प्रभारी डॉ धीरज कुमार ने छात्राओं को योग को जीवन में अपनाने तथा जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए संकल्प/प्रतिज्ञा दिलाई

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here