• आयुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ बैठक
• सुबह से फील्ड में रहे, सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखने के निर्देश
• कोई कर्मचारी सफाई मित्र को कार्य पर आने से रोकता है या सफाई कार्य में अवरोध करता है तो उसे पर कार्यवाही की जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरे में फुटेज के आधार पर एफ आई आर की कार्रवाई भी की जावेगी।
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ सिटी बस ऑफिस में बैठक की गई । बैठक में अपर आयुक्त प्रखर सिंह, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, सी एस आई, दरोगा ओर अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में आयुक्त सिंघल द्वारा सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सफाई के लिए पूर्ण रूप से ध्यान दें सफाई में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दे आप लोगों के कारण इंदौर शहर का नाम है पूरे देश में इंदौर 8 सालों से स्वच्छता में नंबर वन है हमें शहर की प्रतिष्ठा को बनाए रखना है इसलिए पूर्ण ईमानदारी से कार्य करना है। कर्मचारियों को कम पर आने से कोई रोके रोक नहीं पाए इसका ध्यान रखें । कोई कर्मचारी सफाई मित्र को कार्य पर आने से रोकता है या सफाई कार्य में अवरोध करता है तो उसे पर कार्यवाही की जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरे में फुटेज के आधार पर एफ आई आर की कार्रवाई भी की जावेगी।


No comments:
Post a Comment