Breaking

Your Ads Here

Monday, October 12, 2026

सीएम की अध्यक्षता में हुआ फसल क्षति राहत वितरण, मेरठ में वर्चुअली जुड़े जनप्रतिनिधि



नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बाढ़/चक्रवात/अतिवृष्टि से प्रभावित कृषकों हेतु फसल क्षति राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी जनपदों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। जनपद मेरठ में कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और सिवालखास विधायक गुलाम मौहम्मद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), उप जिलाधिकारी सदर और तहसीलदार मेरठ भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here