Breaking

Your Ads Here

Monday, October 12, 2026

सीसीएसयू में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नशा मुक्त अभियान का आयोजन





नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के सेमिनार हॉल में सोमवार को साहित्यिक परिषद एवं मनोविज्ञान विभाग के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नशा मुक्त अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के निर्देशन में हुआ।



कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बीरपाल सिंह (रिसर्च डायरेक्टर) ने की। कार्यक्रम में डॉ. वैशाली पाटिल एवं डॉ. अंशु अग्रवाल के अनुभवों से प्रभावित होकर छात्रों को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. सीमा शर्मा, सुश्री सुरभि पाठक एवं डॉ. संजय कुमार रहे। वक्ताओं ने बताया कि नशा एक रोग है जो मानवीय संवेदनशीलता को बढ़ाता है और ड्रग्स अयूज तक बन जाता है। नशे की लत से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।






कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालू, डॉ. शैफाली चौधरी एवं डॉ. सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में भूगोल विभाग के विद्यार्थियों कशिश गोतियान, तनु, रुचि शर्मा, वीक्षिका, लक्ष्य कुमार, तरुण, वंश, प्रथम सिरोही, गोविन्दर कुमार गौतम, सूर्यांश, हारिश, तेजस, हिमांशु, श्रृंखला एवं मुदित का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here