नित्य संदेश, भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा 6 से 8 अक्टूबर 2026 को तीन दिवसीय टेडेक्स टॉक(TEDx Talk) का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य विषय "आइडियाज़ द शेप अवर वर्ल्ड" (विचारों से बदलती दुनिया) है। टेडेक्स विभिन्न विषयों के अनुभवी वक्ताओं को व्याख्यान हेतु आमंत्रित करने का अंतरराष्ट्रीय मंच है। देश के शासकीय मीडिया शिक्षा संस्थानों मे पहली बार एमस यू द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेडेक्स टॉक शो का आयोजन किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किस संवाद कार्यक्रम में टेडेक्स वक्ता के रूप में प्रख्यात आध्यात्मिक चिंतक स्वामिनी सदविद्यानंद सरस्वती, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रिया भावे चित्तावर, मोटिवेशनल स्पीकर श्री राजीव अग्रवाल एवं डॉ रितु शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं लेखक श्री मनोज श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार डॉ ब्रजेश राजपूत एवं श्री मनीष दीक्षित, प्रोफेसर दिवाकर शुक्ला एवं विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजय मनोहर तिवारी विभिन्न सत्रों में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में 6 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ हो रहे इस संवाद कार्यक्रम में प्रतिदिन तीन सत्र आयोजित होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से इस आयोजन का संयोजन विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है।
डॉ पवित्र श्रीवास्तव
विभागाध्यक्ष-जनसंपर्क विभाग


No comments:
Post a Comment