Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत का लिया संकल्प



-विधान परिषद के मेरठ-सहारनपुर खंड के आगामी चुनावों को लेकर की चर्चा


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विधान परिषद के मेरठ-सहारनपुर खंड के आगामी चुनावों को लेकर भाजपा जिला मेरठ की संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने की, जबकि मार्गदर्शन जिला प्रभारी भारत भूषण गुप्ता का रहा।


बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा शिक्षक सीट से वर्तमान विधान पार्षद श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट से दिनेश गोयल को पुनः प्रत्याशी घोषित करने पर नेतृत्व का आभार जताया गया और दोनों सीटों पर प्रचंड जीत का संकल्प लिया गया। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शिक्षक वर्ग और युवाओं के हितों के प्रति समर्पित रही है और डबल इंजन सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव, अंकुर राणा और विनोद चौधरी ने चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि छह जिलों के शिक्षण संस्थानों और प्रबुद्ध वर्ग के बीच सरकार की नीतियों को पहुंचाया जाएगा।


घर-घर संपर्क अभियान की रूपरेखा रखी

महामंत्री फिरेराम धनतला, सुभाष शर्मा और समीर चौहान ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और घर-घर संपर्क अभियान की रूपरेखा रखी। सह-जिला मीडिया प्रभारी आलोक कुमार गौतम ने बताया कि प्रबुद्ध मतदाताओं का रुझान विकास के पक्ष में है और पार्टी को ऐतिहासिक जीत का विश्वास है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here