Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

बातनौर में माहाना इस्लाही मजलिस का आयोजन 4 अक्टूबर को, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद यामीन कासमी नक्शबंदी करेंगे शिरकत


नित्य संदेश ब्यूरो 
फलावदा/मेरठ। जामिया अरबिया नूरुल उलूम बातनौर में माहाना इस्लाही मजलिस का आयोजन किया जाएगा। यह रूहानी महफिल 4 अक्टूबर 2026, बरोज इतवार को मगरिब से ईशा तक आयोजित होगी।

मजलिस में हजरतुल हाज मौलाना मुफ्ती मोहम्मद यामीन कासमी नक्शबंदी साहब खलीफा व मजाज़ महबूबुल उलमा व सुलहा हजरत मौलाना पीर जुल्फिकार अहमद नक्शबंदी रहमतुल्लाह अलैह तशरीफ लाकर इस्लाही बयान फरमाएंगे।

इंतजामिया कमेटी की ओर से मोहतमिम कारी मौलाना आबिद रहमानी खतौलवी ने इलाके के सभी मुसलमानों से अपील की है कि अपने दिलों को ईमानी हरारत देने और रूहों को रूहानियत की गिजा देने के लिए इस माहाना मजलिस में जरूर शिरकत करें। यह प्रोग्राम जामिया अरबिया नूरुल उलूम बातनौर निकट फलावदा (मेरठ) में होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here