नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली जंतर मंतर में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे पूर्व विधायक योगेश वर्मा को मेरठ पुलिस ने उनके आवास पर रोका। योगेश वर्मा को भी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट। इस दौरान योगेश वर्मा ने कहा कि आखिर सरकार को जनता की आवाज़ से इतना डर क्यों है? पुलिस का पहरा लगाकर और लोकतांत्रिक आवाज़ को रोककर जनहित के मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता। यह कार्रवाई साफ दर्शाती है कि सत्ता सवालों का सामना करने से घबरा रही है।सरकार याद रखे, जनता की आवाज़ को न पुलिस के पहरे से दबाया जा सकता है और न ही सत्ता के दबाव से। हम न डरेंगे, न झुकेंगे और न ही जनहित की आवाज़ उठाना बंद करेंगे।

No comments:
Post a Comment