Saturday, October 10, 2026

एसपी देहात ने बहसूमा थाने में सुनीं शिकायतें, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

बहसूमा। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना बहसूमा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी देहात ने थाने का निरीक्षण कर साइबर क्राइम हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, थाना कार्यालय, अभिलेखों और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment