Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 10, 2026

पूर्व विधायक योगेश वर्मा हाउस अरेस्ट



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली जंतर मंतर में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे पूर्व विधायक योगेश वर्मा को मेरठ पुलिस ने उनके आवास पर रोका। योगेश वर्मा को भी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट। इस दौरान योगेश वर्मा ने कहा कि  आखिर सरकार को जनता की आवाज़ से इतना डर क्यों है? पुलिस का पहरा लगाकर और लोकतांत्रिक आवाज़ को रोककर जनहित के मुद्दों को दबाया नहीं जा सकता। यह कार्रवाई साफ दर्शाती है कि सत्ता सवालों का सामना करने से घबरा रही है।सरकार याद रखे, जनता की आवाज़ को न पुलिस के पहरे से दबाया जा सकता है और न ही सत्ता के दबाव से। हम न डरेंगे, न झुकेंगे और न ही जनहित की आवाज़ उठाना बंद करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here