Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 8, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. स्वदेश सिंह एवं प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा का मेरठ आगमन, औघड़नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक



नित्य संदेश ब्यूरो

​मेरठ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. स्वदेश सिंह एवं प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा के प्रथम मेरठ आगमन पर मेरठ कैंट विधानसभा स्थित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध बाबा श्री औघड़नाथ मंदिर में भव्य स्वागत एवं दर्शन-पूजन का आयोजन संपन्न हुआ।


​इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश मंत्री ने बाबा औघड़नाथ मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर क्षेत्र व देश की समृद्धि एवं शांति की कामना की। तत्पश्चात मंदिर परिसर में स्थित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया। ​इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, मेरठ शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, भोपाल प्रजापति सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल एवं महानगर कार्यकारिणी के सदस्य तथा भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन विधायक (मेरठ कैंट) अमित अग्रवाल के संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का ऊर्जावान एवं आत्मीय स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here