Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 10, 2026

परीक्षितगढ़ में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बारात

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को नगर में भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से निकाली गई। शुभारंभ बी-पैक्स सहकारी समिति के चेयरमैन युवा नेता विक्की त्यागी ने फीता काटकर और भगवान श्रीराम का तिलक कर किया।


बारात में राजा दशरथ, राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न, शिव-पार्वती, ऋषि विश्वामित्र, मेनका और मां दुर्गा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों पर धार्मिक भजनों के साथ युवा झूमते-गाते चल रहे थे। बारात गुड़मंडी से शुरू होकर भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार, मवाना स्टैंड, किठौर बस स्टैंड होते हुए हनुमान चौक पर संपन्न हुई। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


कार्यक्रम का संचालन विष्णु अवतार रुहेले ने किया। कमेटी के महासचिव श्याम दत्त शर्मा, अध्यक्ष विद्या भूषण गर्ग, भरत अग्रवाल, विकल गुर्जर, सचिव सचिन त्यागी, महावीर गुप्ता और सुनील भूरे शर्मा ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी केदार सिंह का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here