आयुक्त ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर की श्रद्धांजलि अर्पित
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर कमिश्नरी में आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में रामधुन भी बजाई गई।
आयुक्त ने कहा कि गांधी जी ने विष्व को सत्य व अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वो का निवर्हन कर देश सेवा की सीख समाज को दी। दोनो महापुरूष सादा जीवन व उच्च विचार वाले व्यक्ति रहे, उनका जीवन अनुकरणीय है। इन दोनों महान पुरूषों ने मानवता की सेवा करने की सीख दी, हमें मानव सेवा के द्वारा अंत्योदय के स्वप्न को साकार कर राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर कमिश्नरी के संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment