नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में अनियमितता और वोट चोरी के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने मवाना रोड स्थित तलवार पेट्रोल पंप के सामने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
आप जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी ने बताया कि प्रदर्शन से पहले
ही गंगानगर पुलिस ने उन्हें देर रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया था। सूचना
मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और वहीं से विरोध
प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। अंकुश चौधरी
ने कहा - "न डरेंगे, न झुकेंगे। हमें लगा कि हाउस अरेस्ट करके आवाज दबा
देंगे, लेकिन कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। हम भगत सिंह को मानने वाले लोग हैं। वोट
का अधिकार सबका बराबर है, लेकिन एसआईआर के नाम पर वोट लूटा गया है। हमें खोखला
जवाब नहीं, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा चाहिए।" उन्होंने कहा यह लड़ाई किसी एक
पार्टी की नहीं, करोड़ों मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई है।

No comments:
Post a Comment