Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 10, 2026

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को फिर किया हाउस अरेस्ट

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर को पुलिस ने चौथी बार हाउस अरेस्ट कर लिया। आरोप है कि शनिवार रात 1 बजे गंगानगर इंस्पेक्टर विनय कुमार पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे और दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में जाने से रोक दिया। सोनकर ने बताया कि वह रामलीला की तैयारी में लगे हैं और 5 दिन में चौथी बार उन्हें रोका गया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध उनका मौलिक अधिकार है। इस दौरान ओमप्रकाश, संदीप सिंह, कबीर राणा, महबूब अली, सुनील कुमार, रॉकी एडवोकेट, नरेंद्र सिंह, आलोक शर्मा, विपिन सोनकर और गोविंद पासी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here