नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SCRIET), चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के छात्र जयंत गंगवार ने संस्थान में आयोजित एलिवेशन (Elevation) के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9.6 लाख रुपये वार्षिक CTC के पैकेज पर चयन प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
एलिवेशन द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जयंत गंगवार का 9.6 LPA CTC पर चयन हुआ। इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल, डीन प्रो. आर.के. सोनी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. के.पी. सिंह, संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित सक्सेना, प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. पंकज कुमार सहित संस्थान के सभी शिक्षकों ने जयंत गंगवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल ने छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्र की मेहनत, लगन एवं निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्लेसमेंट उपलब्धियां संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को भी अपने करियर के प्रति प्रेरित करती हैं। डीन प्रो. आर.के. सोनी एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने भी जयंत गंगवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित सक्सेना एवं समस्त शिक्षकों ने छात्र की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। जयंत गंगवार की इस सफलता ने सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ का नाम गौरवान्वित किया है।

No comments:
Post a Comment