नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रातः 6:30 बजे आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 5 किलोमीटर और बालिका वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ हुई। इसमें 72 बालक, 15 बालिका सहित सीनियर सिटीजन वर्ग को मिलाकर कुल 87 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मेरठ जितेन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर पूर्व निदेशक ग्रामीण बैंक दीपक शर्मा, उपक्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट, एथलेटिक्स प्रशिक्षक गौरव त्यागी, भारोत्तोलन प्रशिक्षक संदीप, कुश्ती प्रशिक्षक कुलविन्दर सिंह, बॉक्सिंग प्रशिक्षक अभिषेक द्विवेदी, जिम्नास्टिक प्रशिक्षक निर्मला देवी, जूडो प्रशिक्षक अंशु दलाल, वुशु प्रशिक्षक नेहा सहित खेल विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे
बालिका वर्ग : प्रथम नेहा, द्वितीय सृष्टि, तृतीय शिखा, चतुर्थ मोनिका, पंचम अनोखी, षष्ठम गुनी।
बालक वर्ग : प्रथम प्रशांत, द्वितीय शिवम, तृतीय अंकित, चतुर्थ सूरज, पंचम तुषार, षष्ठम आशीष।
सीनियर सिटीजन वर्ग : प्रथम हरबीर सिंह, द्वितीय ओमवीर सिंह, तृतीय दयानन्द शर्मा, चतुर्थ विनोद, पंचम प्रवीण शर्मा, षष्ठम राकेश चन्द शर्मा।
विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मेरठ जितेन्द्र यादव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीण शर्मा ने आशीष वचनों के साथ पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के उपरांत ध्वजारोहण किया गया।
No comments:
Post a Comment