इकराम चौधरी
नित्य संदेश, मेरठ। किठौर विधानसभा के गांव भगवानपुर बांगर में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकराम चौधरी शामिल हुए।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकराम चौधरी ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, जिसमें युवा, नौजवान, किसान और मजदूर सभी को उनकी मेहनत का वाजिब हक दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर और नौजवान सभी परेशान हैं।
भगवानपुर बांगर पहुंचने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकराम चौधरी का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुजीब अहमद, फ़ैज़ खान, सरदार जितेंद्र सिंह, उमेश पाल गौतम, मुरसलीन खान, जमील अहमद, कुर्बान अली, मोहम्मद साजिद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment