Breaking

Your Ads Here

Monday, October 12, 2026

मिशन शक्ति फेज-6: बहसूमा में पैदल मार्च, महिलाओं को किया जागरूक


नित्य संदेश ब्यूरो 
बहसूमा (मेरठ)। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने थाना प्रभारी बहसूमा रविन्द्र कुमार और पुलिस बल के साथ कस्बा बहसूमा में पैदल मार्च किया।

मार्च के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1930 की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया और पुलिसकर्मियों को महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने, सतर्क रहने तथा प्रभावी गश्त के निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here