नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रविवार को मेरठ में भव्य महिला जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में 1825 महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
रैली का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन भानु भास्कर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति और अपर जिलाधिकारी (नगर) आदित्य प्रजापति की मौजूदगी में हुआ। इसमें राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल और विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज भी शामिल हुए।
रैली बेगमपुल से शुरू होकर पीएल शर्मा रोड, कचहरी, कमिश्नरी चौराहा व अंबेडकर चौक होते हुए पुलिस लाइन में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098, 1076 और 1930 की जानकारी भी दी गई।
रैली में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, एएसपी दीक्षा भौरिया, क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह, संजय गुप्ता, सौम्या अस्थाना सहित महिला पुलिस बल व छात्राओं ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment