नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, इंदौर में प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत ‘विकसित भारत @ 2047 – अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026’ के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
प्राचार्य मेजर डॉ. संजय सोहनी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों की प्रतिभा, कौशल और रचनात्मकता को विकसित कर उन्हें विकसित भारत के निर्माण के लिए सक्षम बनाती है।
इन गतिविधियों के अंतर्गत ‘2047 में शिक्षा की परिकल्पना’ विषय पर डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, ‘शिक्षा में AI का प्रयोग’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक एवं कला कार्यक्रम के अंतर्गत गायन एवं नृत्य तथा ‘भारत में शिक्षा का भविष्य’ विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में डिजिटल कौशल, रचनात्मकता, नवाचार, तार्किक चिंतन एवं भविष्य की शिक्षा व्यवस्था के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भविष्य की तकनीक-आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परिकल्पना प्रस्तुत की, जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लाभों एवं चुनौतियों पर विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन एवं नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी गईं। पैनल चर्चा में वक्ताओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, शिक्षा में तकनीक के उपयोग, व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास एवं निरंतर सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य, कार्यक्रम संयोजक प्रो. किरण राजुरे, प्रभारी डॉ. जी.आर. मोरे, डॉ. सरला बिलोनिया, प्रो. आनंद सिंह ठाकुर एवं डॉ. जतिन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
निर्णायकगण के रूप में डॉ. प्रगति जैन, डॉ. अंजलि पाल, डॉ. बबीता अग्रवाल, डॉ. पुष्पा पठौते एवं डॉ. बाऊ पटेल ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त डॉ. प्रियंका ढलवानी, प्रो. साधना सचदेवा, डॉ. निशांत मिश्रा, डॉ. फातेमा जमाली, ग्रंथपाल डॉ. प्रेमलता चौरसिया, डॉ. ईश्वरी मुकाती, डॉ. शिल्पा नाथ, डॉ. विनय दशोरे एवं डॉ. श्रद्धा पटेल सहित समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में शिक्षा, नवाचार एवं कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका समझने का अवसर मिला।



No comments:
Post a Comment