Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

कनाड़िया पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 5 बदमाशों को हथियारों सहित पकड़ा

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शहर में चोरी, डकैती जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इन वारदातों में संलिप्त एवं आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना कनाड़िया को डकैती की योजना बना रहे 5 शातिर बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली है।


30.09.26 को रात्रि में थाना कनाड़िया पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एचआर रिसोर्ट बायपास सर्विस रोड के पास खाली मैदान में 4-5 व्यक्ति हथियारों से लैस होकर ए.बी. रोड बायपास पर पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं तथा कोई बड़ी घटना करने की तैयारी में थे।


उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाड़िया के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित दोनों टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुताबिक सूचना के एचआर रिसोर्ट के पास बायपास सर्विस रोड खाली मैदान इंदौर के पास पहुंचे, जहाँ थोड़ी ही दूरी पर 5 व्यक्ति गोल घेरा बनाकर आपस में बातचीत कर रहे थे कि बायपास स्थित पेट्रोल पंप पर लूट करना है एवं हथियारों से लैस होकर पेट्रोल पंप में डकैती की योजना बना रहे थे। जिन्हें उक्त दोनों टीमों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।


उक्त पांचों आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से एक लोहे का दराता, एक पेचकस, एक लोहे की टॉमी, एक लोहे की हथौड़ी, एक लोहे का सब्बल एवं एक मिर्ची पाउडर का पैकेट मिला, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।


उक्त कृत्य पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रं. 747/2026 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पकड़े गए आरोपियों के नाम:

राणा मकवाना उम्र 22 साल नि. सपेरा कालोनी उमरीखेड़ा तेजाजी नगर इंदौर, दीपक रघुवंशी उम्र 21 साल नि. तीन इमली बस स्टैंड के पीछे कांकड़ थाना भंवरकुआं इंदौर, श्याम सोलंकी उम्र 18 साल नि. नौमील चोखीढाणी थाना सिमरोल इंदौर, सोहन उम्र 19 साल नि. सपेरा कालोनी उमरीखेड़ा तेजाजी नगर इंदौर, श्याम उम्र 28 साल नि. तीन इमली चितावत थाना भंवरकुआं इंदौर को गिरफ्तार किया, आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कनाड़िया सहर्ष यादव, उनि दीपक पालिया, उनि शिवलाल ठाकुर, प्र.आर. शिवकुमार यादव, आर. जगदीश दांगी, आर. कुलदीप, आर. आनंद जाट, आर. आकाश, आर. विजय यादव, आर. रूपेंद्र भाटी, आर. विशाल बेडिय़ा की अहम भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here