Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 490 मरीजों की जांच

 


संजीव शर्मा

नित्य संदेश, फरह। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले के अवसर पर फरह में आउटरीच स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।


शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दिगंबर सिंह ने किया। शिविर में डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. रचना और डॉ. मनोज कुमार सिंह ने 490 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां बांटी।डॉ. ऋतु सांगवान ने बदलते मौसम में दिनचर्या, ऋतुचर्या और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी, जबकि डॉ. रचना ने आहार-विहार और आयुर्वेद को जीवन में अपनाने के लिए जागरूक किया। शिविर में फार्मासिस्ट रघुनंदन शर्मा और स्टाफ ने सेवाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here