नित्य संदेश, मेरठ। MDPS एकेडमी बनी ओवरऑल चैंपियन। 7 टू eleven स्पोर्ट्स क्लब ऋषिकेश में आयोजित 1st हिमालया वॉरिअर कप, उत्तराखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप संपन्न हुई।
4 अक्टूबर 2026 को ऋषिकेश में आयोजित कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
कोच अरुण सैनी व जयवाल सैनी ने बताया कि MDPS कराटे एकेडमी, मऊ खास, गढ़ रोड, मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। एकेडमी ने कुल 17 स्वर्ण, 7 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं की सूची
जूनियर गर्ल्स वर्ग
* स्वर्ण पदक: प्रेरणा तोमर, अवनी शर्मा, कनक सिंह, वेदनशी शर्मा, अंशिका शर्मा, आयुषी राणा, माही, भूमिका शर्मा, सिद्धि तोमर, मानवी तोमर, अनामिका सैनी, दीपिका, नव्या
* रजत पदक: निशु तोमर, प्रिया, प्राप्ति तोमर, यशी तोमर
जूनियर बॉयज वर्ग
* स्वर्ण पदक: शुभम, नक्श, प्रखर सैनी, भव्य काजला, मयंक सैनी
* कांस्य पदक: काव्यांश तोमर, कार्तिकेय
सीनियर वर्ग
* रजत पदक: वैभव सैनी
इस अवसर पर MDPS स्कूल के प्रिंसिपल श्री तरुण तोमर जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और अनुशासन से ही यह सफलता मिली है। इस मौके पर मानसी, ज्योति शर्मा, सलोनी सैनी, सौरभ शर्मा साथ रहे।
बच्चों की जीत से अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

No comments:
Post a Comment