Breaking

Your Ads Here

Sunday, October 11, 2026

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जेपी की 124वीं जयंती, 'आरक्षण बचाओ-वोट बचाओ' का लिया संकल्प


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती 'आरक्षण बचाओ, वोट बचाओ, PDA का सम्मान बचाओ दिवस' के रूप में मनाई।


लिसाड़ी स्थित चार खंबा रोड पर लोकनायक जेपी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश के नौजवान लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विचारधारा को अपनाएं और गांधीवादी अहिंसक समानता के मार्ग पर चलते हुए अपने अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करें। यही जेपी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि देने वालों में महानगर उपाध्यक्ष संजय यादव, पार्षद दल के पूर्व नेता अफजाल सैफी, युवा नेता रिजवान, बिलाल, अर्सलान खान, सोहेल सैफी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here