Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 29, 2026

विश्व हृदय दिवस पर KMC में जागरूकता कार्यक्रम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विश्व हृदय दिवस (29 सितंबर) के अवसर पर मंगलवार को के.एम.सी. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बागपत रोड में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में डॉ. तनय गर्ग एवं अन्य चिकित्सकों ने हृदय रोग से बचाव के उपाय, व्यायाम का महत्व, संतुलित भोजन, जीवनशैली और हृदय रोग के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में जानकारी दी। संस्थान ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को लगने वाले नि:शुल्क हृदय रोग शिविर में बड़ी संख्या में मरीज जांच व परामर्श का लाभ ले रहे हैं। जांच व प्रोसीजर में विशेष छूट दी जा रही है। समाचार पत्र में प्रकाशित QR Code पर मरीज पंजीकरण कर रहे हैं। संस्थान में हृदय रोग की स्पष्टता से जांच के लिए Gamma Camera स्थापित किया गया है, जिससे थैलियम स्कैन की सुविधा उपलब्ध है। इससे दिल की सभी बीमारियों का आंकलन Non Invasive तरीके से किया जा सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here