Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 29, 2026

मेडिकल कॉलेज में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व रेबीज दिवस पर थीम - "Stronger Together" के तहत मेडिसिन ओपीडी में जागरूकता कार्यक्रम और विभाग में विशेष सेमिनार आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ने किया। ओपीडी में प्रो. डॉ. आभा गुप्ता, प्रो. डॉ. संध्या गौतम, प्रो. डॉ. श्वेता शर्मा, एसो. प्रो. डॉ. स्नेहलता वर्मा, असि. प्रो. डॉ. विवेक कुमार व ऋषि ने मरीजों व परिजनों को रेबीज से बचाव के उपाय बताए। चिकित्सकों ने बताया कि कुत्ते या किसी पशु के काटने/नोचने पर घाव को तुरंत कम से कम 15 मिनट तक साबुन और बहते पानी से धोएं, घाव को खुला व साफ रखें और बिना देर किए अस्पताल पहुंचे। घाव पर मिट्टी, राख, मिर्ची, तेल, घी जैसी चीजें न लगाएं। समय पर टीकाकरण से रेबीज से बचाव संभव है, यह गंभीर लेकिन 100% रोकी जा सकने वाली बीमारी है। बाद में विभाग में डॉ. शिवम विमल ने रेबीज के कारण, संक्रमण, टीकाकरण और गंभीर मामलों के प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन दिया। कार्यक्रम में मेडिसिन विभाग के सभी रेजिडेंट्स की सक्रिय भागीदारी रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here