Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 16, 2026

सीसीएसयू ने BPES पाठ्यक्रम की द्वितीय वरीयता सूची का शेड्यूल जारी किया, 18 से 19 सितंबर तक मिलेगा एडमिशन ऑफर


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। विश्वविद्यालय ने दिनांक 16.09.2026 को जारी विज्ञप्ति में बताया कि बी०पी०ई०एस० (फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट्स) पाठ्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु जो Physical Fitness Test हुआ था, उसका परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं प्रवेश पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।


फिजिकल फिटनेस टेस्ट में पास हुए अभ्यर्थियों की द्वितीय वरीयता सूची और प्रवेश कन्फर्म करने का शेड्यूल इस प्रकार रहेगा -

1. 17 सितंबर 2026 को - विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालय/संस्थान फिटनेस टेस्ट में पास अभ्यर्थियों की अर्हता कक्षा के Marks Percentage में Weightages के प्रतिशत (जैसे Ward Quota, NCC/NSS, Graduation from CCSU आदि) को जोड़कर रिक्त सीटों के सापेक्ष आरक्षण नियमों (Vertical एवं Horizontal) का पालन करते हुए द्वितीय वरीयता सूची तैयार करेंगे।


इसी दिन 17 सितंबर की सांय को महाविद्यालय/संस्थान द्वितीय वरीयता सूची में स्थान पाये अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु 18.09.2026 से 19.09.2026 तक का Admission Offer Schedule अपने प्रवेश पोर्टल से जारी करेंगे।


2. 18 से 19 सितंबर 2026 तक - महाविद्यालय/संस्थान Admission Offer Accept करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच कर प्रवेश कन्फर्म करेंगे। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों का प्रवेश 19 सितंबर तक सम्पूर्ण करना अनिवार्य होगा।


विश्वविद्यालय ने यह भी सूचित किया है कि प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए प्रवेश पोर्टल पर एक PPT (Power Point Presentation) अपलोड की गई है, जिसका अवलोकन अवश्य कर लें। साथ ही मेरिट अपलोड करने के बाद पोर्टल पर तकनीकी समस्याएं आ रही हैं, इसलिए महाविद्यालय/संस्थान द्वितीय वरीयता सूची बनाकर पोर्टल पर अपलोड न करें, बल्कि उसमें स्थान पायें अभ्यर्थियों को सीधे Review and Process पर जाकर Admission Offer Schedule जारी करें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here