Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 16, 2026

पिता की स्मृति में गोस्वामी समाज का सम्मान समारोह: 175 से ज्यादा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिला हौसले का ‘अलंकरण’

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। दशनाम गोस्वामी समाज ने एकजुट और संगठित होकर भारत के भाग्य का उदय करने वाली समाज की भावी पीढ़ी को बढ़ावा देने के लिए सम्मान किया यह सराहनीय कार्य है, सम्मान से प्रतिभाओं का हौसला बढ़ता है।


स्वर्गीय श्री भेरू पुरी धन्नड की स्मृति में आयोजित भारत भाग्य विधाता का सम्मान आदिगुरु शंकराचार्य युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष कमल पुरी गोस्वामी एवं सचिन गोस्वामी ने बताया कि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी धर्मेंद्र पुरी महाराज, अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र भारती, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मंदसौर श्रीमती प्रियंका मुकेश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र गिरी खातेगांव,विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि रतलाम जिला अध्यक्ष विनोद पुरी, गुना जिला अध्यक्ष हरिओमपुरी, पुरुषोत्तम पुरी राघोगढ़ भोपाल, भगवान पुरी  देवास जिला अध्यक्ष मुकेश पुरी राजेश गोस्वामी जी सहित अन्य ने आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की।

गोस्वामी समाज ने 175 से ज्यादा भावी युवा पीढ़ी, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओ को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। 50 से ज्यादा खेल गतिविधि, शिक्षक सहित अन्य क्षेत्र में कार्य करने वालों का सम्मान भी किया। वही 8 वीं में निकुंज गोस्वामी 92%, प्रियांशी गोस्वामी 90%, इशिका गोस्वामी 88%, कक्षा 10 वीं में गौरव पुरी 99% विधि गोस्वामी 96% पल्लवी गिरी 95% और कक्षा 12वीं  में युवराज गिरी 91% रक्षा गोस्वामी 87%  हिमांशी गोस्वामी 84% फर्स्ट सेकंड थर्ड को चेक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि से दी गई।


CAT, NEET, JEE, माध्यम से अनुष्का गोस्वामी IIM मुंबई मुस्कान गोस्वामी IIM गया बिहार, NEET ऋषभ पुरी, लवीना पुरी, राष्ट्रीय कुश्ती गोल्ड मेडल हरिओम पुरी, कलारीपट्टू विदित गिरी, आरोही पुरी, स्केटिंग तेजस्वी गिरी प्रत्यक्ष गिरी, सहित अन्य विद्यार्थियों को आदिगुरु शंकराचार्य अलंकार से सम्मानित किया गया।


महामंडलेश्वर धर्मेंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गोस्वामी समाज हमेशा संगठित होकर कार्य करता है, प्रतिभाओं का सम्मान करना वंदनीय पहल है। भाजपा महिला मोर्चा मंदसौर की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए 50% महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिलाने की शपथ दिलवाई।प्रदेश से कमलपुरी ने कहा कि हमारे गोस्वामी समाज के युवाओं के विकास के लिए लगातार शिक्षा संस्कार और विचार के साथ-साथ सामाजिक समरसता का काम पूरे इंदौर जिले में लगातार गोस्वामी समाज की युवाओं द्वारा किया जा रहा है जो की सराहनीय है।

आयोजन में मुख्य रूप से दशरथ गिरी प्रदेश महासचिव, विनोद वन, जयराम गिरि खरगोन, गौतम गिरि हंडिया, जगदीश गोस्वामी पचौर, प्रेम वन, जसपाल वन, नरेंद्र वन आष्टा, विमल भारती, संजय गिरि (मांगलिया), संतोष भारती, विजय गिरि सागौर, पूनम पुरी, महेश गोस्वामी (गुड्डू), सुधीर गिरि एवं हजारों समाज बंधुओ की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।मंच संचालन धर्मेंद्र गिरि, अभिषेक भारती द्वारा किया गया एवं पवन भारती द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here