रवि गौतम
नित्य संदेश, किठौर, मेरठ। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद बुधवार को कृष्ण छठी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन नगर के समाजसेवी एवं पूर्व सभासद गजेंद्र गुर्जर के प्रतिष्ठान पर किया गया, जिसका उद्घाटन चेयरमैन हिटलर त्यागी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों ने पहुंचकर कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। पूरे दिन प्रतिष्ठान पर कान्हा के भजनों की धूम रही।
इस मौके पर शिवम, सुनील, संजय शर्मा, मदन गुर्जर, अमित, दिलबाग, देवेंद्र प्रजापति, आदित्य अधाना, दीपांशु, अंकुश, नीरज, सत्येंद्र अधाना सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment