नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शुक्रवार की नमाज के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर द्वारा डीआईजी मेरठ, जिलाधिकारी मेरठ, एसएसपी मेरठ एवं अन्य पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत चौकी आबूलेन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान एडीजी जोन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सतर्क दृष्टि बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी करने के निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment