Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, शहीद मंगल पांडे कॉलेज में जला आशीर्वाद का दीया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार एवं उच्च शिक्षा मंत्री के निर्देशों के क्रम में शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में आज सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर - 17 अक्टूबर 2026) का शुभारंभ किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के दिशा-निर्देशन में अभियान के अंतर्गत "आशीर्वाद का दीया - दीप प्रज्वलन कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति और हर परिवार तक पहुंचाने का संकल्प भी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम का आयोजन सेवा संकल्प अभियान की संयोजक प्रो. लता कुमार द्वारा किया गया। अभियान के प्रथम दिवस पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं छात्राओं ने अपने-अपने घरों पर संध्या काल में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here