नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार माह के हर तीसरे बुधवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में होने वाले किसान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल एवं अपर जिलाधिकारी प्रशाशन विजय वर्धन सिंह के नेतृत्व में विकास भवन के सभागार में हुआ।
जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जिसमें किसान दिवस की पिछली समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें किसान पिछले महीने के समस्याओं से संतुष्ट जाहिर दिखाई दिए आज किसान समस्याओं पर चर्चा करते हुए लगभग 36 समस्याओं का विवरण जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने लिखित में दिया और समाधान की मांग की जिसपर मुख्य दो समस्या यूनानी अस्पताल और नाले की समस्याओं को मौके पर निरीक्षण करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ग्रामों में जाकर निरीक्षण संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारियों के साथ पहुंचकर निरीक्षण करेगी और सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराने का कार्य करेंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग ने बताया कि कल 17 सितम्बर में मुजफ्फरनगर में होने वाली रात्रि पंचायत में सैकड़ों की संख्या पहुंचेंगे और जोर शोर से प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी,हर्ष चहल,मेजर, सुनील, जगपाल, तपेश्वर, बीसी, प्रशांत, राजेंद्र, विनोद, ऋषिपाल, विनय , बबलू आदि मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment