Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 2, 2026

छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों के लिए फिर खुला पोर्टल

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 में कई छात्र-छात्राओं को विभिन्न तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल सका है।


उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति न मिलने के प्रमुख कारणों में विद्यालय/विश्वविद्यालय अथवा एफिलिएटिंग एजेंसी स्तर पर मास्टर डाटा लॉक न होना, छात्रों द्वारा त्रुटिपूर्ण डाटा अपलोड करना, शिक्षण संस्थान स्तर पर आवेदन लंबित रहना, पीएफएमएस पर प्रकरण लंबित या रिजेक्ट होना और ट्रांजेक्शन फेल होना शामिल हैं। ऐसे पात्र छात्र-छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 में नियमानुसार छात्रवृत्ति का भुगतान किए जाने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति पोर्टल को पुनः खोला गया है और इसके लिए निर्धारित समय-सारिणी जारी कर दी गई है।


जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विशेष रूप से अपील की है कि जिन छात्र-छात्राओं को बैंक खाते में UID ENABLE न होने, NPCI एक्टिव न होने, खाते में आधार सीडिंग न होने अथवा अन्य बैंकिंग कारणों से छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है, वे तत्काल अपनी बैंक शाखा में जाकर अपने खाते में UID ENABLE, NPCI एक्टिव और आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूर्ण करा लें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने बैंक खातों को संचालित अवस्था में रखें, ताकि छात्रवृत्ति की धनराशि का भुगतान सुचारू रूप से उनके खातों में किया जा सके। पात्र छात्र समय रहते सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर लें, जिससे भुगतान में किसी प्रकार की बाधा न आए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here