Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 2, 2026

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल किड्स में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल किड्स में जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सज-धज कर शामिल हुए। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी का मन मोह लिया तथा राधा-कृष्ण की जीवनलीला को बड़ी खूबसूरती के साथ मंच पर प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर समीर खुर्शीद व प्रिंसिपल सुमरईया ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। उन्होंने सभी बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बाहर से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में विशेष नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अजान खान रहे, द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here