Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 17, 2026

हनुमान अंश मूवी फेम, देश के सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग गायक "सागर के हनुमान"- सुनील लोधी इंदौर में

 
नीम करौली बाबा के आशीर्वाद से इंदौर बोलेगा जय श्री राम, 3 अक्टूबर को बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में भजन महोत्सव


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "हनुमान अंश" की जबरदस्त सफलता के बाद अब भक्ति की लहर इंदौर में उमड़ने जा रही है। फिल्म में श्री नीम करौली बाबा की प्रेरणादायी कथा और हनुमान जी के अंश रूप को दर्शाया गया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी फिल्म के कारण चर्चा में आए भजन गायक सुनील लोधी अब देश के सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग डिवोशनल सिंगर बन गए हैं।


सुनील लोधी, जिन्हें भक्तों ने "सागर के हनुमान" का नाम दिया है, उनके भजन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं। विशेषकर उनका भजन "सागर में नइया डार दई" और फिल्म में उनके साथी गायक कलाकार साधु तिवारी का गाया "पार्वती भजन - ऐसे वर के लाने हो" युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की जुबान पर चढ़ा हुआ है। 'हनुमान अंश' मूवी में उनके स्वरों की श्रद्धा और भक्ति लोगों के दिलों को छू गई।

आयोजन समिति के प्रमुख संरक्षक  विनोद अग्रवाल जी (अग्रवाल ग्रुप), अविनाश अग्रवाल जी (ओएस्टर ग्रुप), पवन सिंघानिया (मोयरा ग्रुप), महेंद्र पीडी अग्रवाल, विष्णु बिंदल (स्वास्तिक ग्रुप), टीकम चंद गर्ग (के टी ग्रुप), प्रेमचंद जी गोयल (गोयल पारमार्थिक), वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल, श्वेता प्रवेश अग्रवाल (सोम्या ग्रुप), संदीप जैन, ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है और इसका उद्देश्य युवाओं में भक्ति और संस्कारों को जागृत करना है।


महानगर संगठन  के संस्थापक अमिताभ स्वाति सिंघल, दिलीप कविता गर्ग एवं समन्वयक बिंदु विनोद अग्रवाल ने बताया कि पूरे आयोजन में नीम करौली बाबा का आशीर्वाद और हनुमान भक्ति का संगम देखने को मिलेगा। इंदौर बोलेगा जय श्री राम के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो जाएगा।


कार्यक्रम में समाजसेवी देवलोकवासी श्रीमती नीना देवी अग्रवाल की स्मृति में कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here